Loading...

अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ उप जिलाधिकारी उषा सिंह की कार्रवाई, डंफर और जेसीबी पकड़े

Gargachary Times 23 May 2026, 19:45 51 views
Mathura
अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ उप जिलाधिकारी उषा सिंह की कार्रवाई, डंफर और जेसीबी पकड़े
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। महावन तहसील की उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी उषा सिंह ने अवैध मिट्टी खनन करते एक जेसीबी और डंपर को पकड़ा और दोनों वाहनों को सीज किया। उप जिलाधिकारी उषा सिंह क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ लागतार छापेमार कार्यवाई कर रही है। उन्हें काफी समय से क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन करने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान रात को करीब 2 बजे महावन क्षेत्र के सिहोरा तारापुर गांव से एक जेसीबी मशीन और एक डंफर को पकड़ा। वही मिट्टी का अवैध खनन करने वाले लोग भाग गए। डंफर और जेसीबी को उपजिलाधिकारी ने सीज कर दिया। इस दौरान उषा सिंह ने कहा कि शासन की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और सरकारी राजस्व की भी हानि होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
Follow Samachar24