Loading...

मथुरा के जंक्शन रेलवे स्टेशन से 1 वर्षीय बच्ची का अपहरण, बच्ची का अपहरण करने वाला व्यक्ति सीवीटी कैमरे हुआ कैद

Gargachary Times 23 August 2025, 21:46 296 views
Mathura
मथुरा के जंक्शन रेलवे स्टेशन से 1 वर्षीय बच्ची का अपहरण, बच्ची का अपहरण करने वाला व्यक्ति सीवीटी कैमरे हुआ कैद
मथुरा जनपद के जंक्शन रेलवे स्टेशन से 1 वर्ष की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे की है। जंक्शन पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक साल की बच्ची का अपहरण हो गया। जबलपुर निवासी पूजा अपने दो बच्चों के साथ प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सो रही थी। राय को वह टॉयलेट गई और इसी दौरान एक युवक बच्ची को उठाकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ गया। जब महिला वापस आई तो उसने अपनी बच्ची को गायब पाया। उसकी चीख-पुकार सुनकर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। आरपीएफ और जीआरपी को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में एक युवक बच्ची को गोद में लेकर ट्रेन में चढ़ता हुआ दिखाई दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह के अनुसार, आरोपी की तलाश जारी है। बच्ची की बरामदगी के लिए रेलवे पुलिस ने आगरा, झांसी और इज्जतनगर मंडलों में अलर्ट जारी कर दिया है। तीनों मंडलों में टीमें भेजी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर बच्ची को सुरक्षित परिवार के हवाले किया जाएगा।
Follow Samachar24