उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
Gargachary Times
24 May 2026, 10:52
104 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
24 मई। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जनपदों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार बढ़ोतरी और गर्म हवाओं के चलते लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार बांदा, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर और वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में तापमान अत्यधिक रहने और लू चलने की आशंका जताई गई है।
वहीं आगरा, अमेठी, औरैया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, रायबरेली, सोनभद्र, सुल्तानपुर और उन्नाव में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी तेज गर्मी और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बाराबंकी, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, हरदोई, कासगंज, लखनऊ, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और सीतापुर सहित आसपास के इलाकों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। प्रशासन को भी स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।