Loading...

विभव फाउंडेशन ट्रस्ट सुरजावली के सौजन्य से शमशान स्थल पर किया निशुल्क टीन शैट का निर्माण

Gargachary Times 23 August 2025, 21:55 299 views
Bulandshahr
विभव फाउंडेशन ट्रस्ट सुरजावली के सौजन्य से शमशान स्थल पर किया निशुल्क टीन शैट का निर्माण
पहासू शुक्रवार विभव फाउंडेशन ट्रस्ट(रजि.) सुरजावली के सौजन्य से शमशान स्थल पर टीन शैट का निर्माण किया इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित कुबेर दत्त शर्मा के द्वारा अवगत कराया गया कि गांव में शमशान स्थल पर वर्षा के समय ग्रामीणों को शव दाह संस्कार करने पर अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था जिसको देखते हुए ट्रस्ट ने अपने निजी कोष से शमशान भूमि पर टीन शैट का निर्माण कराया तथा बारिश को देखते हुए मार्ग स्थल का मिट्टी डालकर ठीक किया गया इस मौके पर अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे इस कार्य की क्षेत्र में काफी प्रशंसा की जा रही है ट्रस्ट सचिव श्रीमती हिमाशी शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि ट्रस्ट द्वारा अनेक सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं तथा भविष्य में भी किए जाते रहेंगे उपस्थित जनों में मुकुट शर्मा ,राजू शर्मा, प्रकाश बघेल , लक्ष्मण बघेल ,जुगेंद्र तोमर,आकाश जाटव ,घनश्याम कश्यप ,चंद्रशेखर तोमर, जगदीश कश्यप ,भूरा वाल्मीकि ,मुकेश माहौर तथा पंकज शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
Follow Samachar24