Loading...

बहराइच से आए छात्रों से अखिलेश यादव ने की मुलाकात

Gargachary Times 24 May 2026, 18:31 2 views
Lucknow
बहराइच से आए छात्रों से अखिलेश यादव ने की मुलाकात
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज बहराईच जनपद के बलहा विधानसभा क्षेत्र से लखनऊ आए छात्रों के एक दल ने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। छात्र गर्मी धूप की परवाह किए बिना आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के बाद बहुत उत्साहित नज़र आए। उन्होंने कहा कि वे अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित हैं। उनके भविष्य की चिंता अखिलेश यादव ही करते है। भेंट करने वाले छात्रों में सचिन यादव, शेखर यादव, कुलदीप यादव, नामित यादव, राजित राम यादव तथा विजय यादव आदि रहे।
Follow Samachar24