अड़ीग गर्मी में बिजली संकट से राहत, गोवर्धन उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मरों क़ो हीट स्ट्रोक से बचाने लगे कूलर
Gargachary Times
25 May 2026, 19:37
1 views
Mathura
डी डी शर्मा
गोवर्धन के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग अलर्ट हो गया है। ग्रामीण उपकेंद्र अड़ीग पर पावर ट्रांसफार्मरों को अत्यधिक गर्म होने से बचाने के लिए कूलर लगाए जा रहे हैं। यह कदम हीट वेव न्यूट्रलाइजेशन योजना के तहत उठाया गया है।
उपकेंद्र पर लगे बड़े पावर ट्रांसफार्मर लगातार चलने से गर्मी में बहुत गर्म हो जाते हैं। तापमान बढ़ने पर इनके ट्रिप होने या खराब होने का खतरा रहता है, जिससे घंटों बिजली गुल हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग ने ट्रांसफार्मरों के पास बड़े कूलर स्थापित किए हैं, जो सीधी हवा फेंककर तापमान को नियंत्रित करेंगे।
इसके अतिरिक्त, उपकेंद्र के सभी पावर परिवर्तकों की अर्थिंग में नियमित रूप से पानी डाला जा रहा है। गर्मी में सूखी अर्थिंग के कारण वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ जाती है। अर्थिंग में नमी बनाए रखने से ट्रांसफार्मर की दक्षता बढ़ती है और ब्रेकडाउन कम होता है।
जेई अड़ीग मोजीलाल ने बताया कि गर्मियों में बिजली का लोड 40 से 46 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, "ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए कूलर और अर्थिंग में पानी डालना बेहद जरूरी है। हमारा लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों को गर्मी में निर्बाध बिजली मिले। फसल की सिंचाई और पीने के पानी के लिए बिजली कटना एक बड़ी समस्या है, जिसे रोकने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। विद्युत विभाग का दावा हैं कि इन उपायों से गोवर्धन क्षेत्र के अड़ीग, सोंसा, पाली, जमुनवता, रंगपुरा, राजपुर,सहित दर्जनों से अधिक गाँवो में ट्रिपिंग की समस्या कम होंगी। ग्रामीणों ने विभाग के इस कदम का स्वागत किया हैं। एसडीओ मनीष बंसल ने जानकारी दी कि सभी उपकेंदो पर कूलर लगाने और अथिर्ग के रखखाव का काम युद्धस्तर पर जारी हैं। कंट्रोल रूम से 24घंटे निगरानी की जा रही हैं।