Loading...

हत्या के प्रयास मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक तमंचा व कारतूस बरामद

Gargachary Times 25 May 2026, 19:48 44 views
Firozabad
हत्या के प्रयास मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक तमंचा व कारतूस बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने आसफाबाद बिजली घर के पास से आरोपी राजा उर्फ अनुराग, ऋषभ, गोपाल तथा भोला उर्फ कृष्णा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 21 मई 2026 की रात आपसी विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस संबंध में थाना रसूलपुर में मुकदमा संख्या 291/26 धारा 109(1)/351(2)/352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी राजा उर्फ अनुराग की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में राजा उर्फ अनुराग और गोपाल के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार सहित थाना रसूलपुर की पुलिस टीम शामिल रही।
Follow Samachar24