राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गॉड ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Gargachary Times
25 May 2026, 19:49
57 views
Firozabad
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गॉड ने रविवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव तथा पीड़िताओं एवं आगंतुकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयोग सदस्य ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने केंद्र में संचालित कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर सीओ सिटी चंचल त्यागी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुश्री निधि, महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा, सखी वन स्टॉप सेंटर प्रभारी एवं काउंसलर शिक्षा सारस्वत, स्टाफ नर्स शशि माला, लेखाकार विपिन मिश्रा, मल्टी टास्क वर्कर्स संगीता एवं धीरज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग से थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार, महिला कांस्टेबल प्रीति सागर, रितु, राखी तथा होमगार्ड कमलेश भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।निरीक्षण एवं कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई भी आयोजित की गई, जिसमें प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। आयोग सदस्य ने संबंधित थाना एवं सीओ सिटी को प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर पीड़िताओं एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के समन्वय से शिकायतों के निराकरण एवं आवश्यक कार्रवाई कराने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में “रेड टेप मूवमेंट” के तहत पेड़ों पर लाल फीता बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।