रॉयल गार्डन के पास स्कूटी-बाइक की भिड़ंत युवक गंभीर घायल उरई रेफर
Gargachary Times
25 May 2026, 19:50
62 views
Firozabad
हरिओम बुधौलिया
कोंच(जालौन)दिन सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उरई रोड स्थित रॉयल गार्डन के पास स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसे में दोनों वाहन चालक घायल हो गए जिनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार एट निवासी गोविंद दास पुत्र धनीराम (58 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से मार्कण्डेश्वर क्षेत्र स्थित एक दुकान पर अपने मित्र से मिलने जा रहे थे इसी दौरान दूसरी ओर से स्कूटी पर अपनी मां को देखने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जा रहे डुग्गु खान पुत्र शराफत निवासी लाजपत नगर की स्कूटी से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई औऱ
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई उसी दौरान वहां से गुजर रहे लेखपाल चंदन शिवहरे ने मानवता दिखाते हुए तत्काल अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को कोंच सीएचसी पहुंचाया।
सीएचसी में मौजूद डॉ. गौरव शर्मा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया जांच के दौरान डुग्गु खान को गंभीर चोटें पाए जाने पर बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया जबकि गोविंद दास का उपचार सीएचसी में किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हादसे के बाद कुछ समय तक उरई रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।