Loading...

बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन मे आगामी त्योहारो को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया

Gargachary Times 26 August 2025, 22:32 12 views
Firozabad
बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन मे आगामी त्योहारो को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी एवं बारावफात के दृष्टिगत सम्बन्धित राजपत्रित अधिकारियों की अध्यक्षता में पीस कमेंटी की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारीगण एवं शांति समिति के सदस्यों से आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी एवं बारावफात के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संवाद स्थापित करते हुए सभी से आपसी समन्वय, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई । बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और किसी भी अफवाह की जानकारी तुरंत डायल-112, स्थानीय पुलिस चौकी अथवा स्थानीय थाने पर दें ।
Follow Samachar24