Loading...

आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कैशवैन ट्रक में पीछे से घुसी, 2 से 3 की मौत, 2 गंभीर रूप घायल

Gargachary Times 25 May 2026, 19:56 36 views
Agra
आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कैशवैन ट्रक में पीछे से घुसी, 2 से 3 की मौत, 2 गंभीर रूप घायल
संवाददाता विजय सोलंकी आगरा आगरा। जनपद के थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक्सप्रेसवे के नादऊ कट के पास एक अनियंत्रित बोलेरो कैशवैन आगे खड़े एक ट्रक में पीछे से बेहद तेज रफ्तार में जा घुसी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कैशवैन के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कैशवैन सवार दो से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गाड़ी काटकर बमुश्किल निकाले गए लोग चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा सुबह लगभग 11:00 बजे के आसपास का है। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो कैशवैन का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे पूरी तरह से फंस गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और पीआरवी 112 मौके पर पहुंच गई। गाड़ी के भीतर फंसे लोगों को लोहे की चादरें और गाड़ी के हिस्से को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। मौके पर मची चीख-पुकार, NHAI और पुलिस ने संभाला मोर्चा हादसे की खबर मिलते ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की रेस्क्यू टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों गंभीर रूप से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू कराया गया।
Follow Samachar24