Loading...

जून में विकास कार्यों में 13 वें नम्बर पर रहा मथुरा

Gargachary Times 15 July 2025, 20:52 33 views
Mathura
जून में विकास कार्यों में 13 वें नम्बर पर रहा मथुरा
मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। माह जून में विकास कार्यों में जनपद मथुरा को राज्य स्तर पर 13 वी रैंक प्राप्त हुईं है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, एनआरएलएम योजना में क्रेडिट लिंकेज में कम प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को प्रगति में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए गए। फैमिली आईडी के संबंध में जिला विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को समस्त सचिवों के साथ बैठक कर रणनीति बना कर लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्लांटेशन के बाद जिन विभागों की जियो टैगिंग शून्य है उन विभागों के नोडल अधिकारियों को तीन दिवस में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त नवीन सड़कों का निर्माण, सीएम आवास, राज्य वित्त एवं पंचम वित्त के अंतर्गत व्यय, ओपन जिम एवं स्टेडियम निर्माण, ओडीओपी टूल किट योजना में प्रगति बढ़ाते हुए इस माह में लक्ष्य पूर्ण करने तथा अन्य सभी योजनाओं में निरंतर प्रगति अर्जित करते हुए बेहतर श्रेणी अर्जित करने के निर्देशित किया गया।
Follow Samachar24