Loading...

गंगा दशहरा पर वृंदावन में सजा यमुना महारानी का भव्य फूल बंगला, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा आरती घाट

Gargachary Times 26 May 2026, 18:31 3 views
Mathura
गंगा दशहरा पर वृंदावन में सजा यमुना महारानी का भव्य फूल बंगला, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा आरती घाट
वृंदावन धाम में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्राचीन श्री यमुना महारानी आरती सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य फूल बंगला महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन आरती घाट बगीची, इमलीतला के सामने, परिक्रमा मार्ग वृंदावन में आयोजित किया गया , जहां श्रद्धालु छप्पन भोग दर्शन, भजन संध्या, भव्य आरती और दीपदान जैसे दिव्य कार्यक्रमों का आनंद लेते नजर आए । ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरधारी बुजवासी ने बताया कि यह आयोजन मां यमुना की सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए एवं उत्शाह पूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया। गंगा दशहरा के इस विशेष अवसर पर यमुना महारानी का अलौकिक श्रृंगार और फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा । भजन-कीर्तन और दीपदान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा । समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है। प्रशासन ने भी पूरी तरह से सुरक्षा के इंतजाम किए। इस अवसर पर सहयोगी ट्रस्टी - लाला विश्वनाथ अग्रवाल, हिमांशु पाहवा, गुलशन बृजवासी, राजू शर्मा, कर्नल चमन सिंह शिशोदिया, गोपिकिशन मलानी, विष्णु प्रिया, यामिनी - सिद्धार्थ जोधपुर, हेमराज आहूजा, सुनील, अनिल(रेवाड़ी ), पुष्पा- कैलाशचंद दिल्ली, नाथमल शर्मा जोधपुर, अंजना शर्मा गज़िआबाद आदि उपस्थित रहें।
Follow Samachar24