Loading...

कलवारी में बरसात से पहले की तैयारी

Gargachary Times 26 May 2026, 18:40 2 views
Agra
कलवारी में बरसात से पहले की तैयारी
मुकुल शर्मा आगरा आगरा के बिचपुरी विकासखंड के कलवारी ग्राम पंचायत के कलवारी ग्राम में जापानी संस्था आर्टिक व क्योर ने विदेश मंत्रालय जापान सरकार के सहयोग से 2 किलोमीटर से अधिक लंबाई में जल निकासी हेतु नालियों के जाल का निर्माण किया है इन नालियों के नियमित सफाई व अन्य रखरखाव के लिए गांव में रखरखाव समितियाें का गठन किया गया है जिसके माध्यम से गांव के लोग इस मुहिम से जुड़े हैं इन समितियो के सदस्यों व गांव के अन्य निवासियों द्वारा समय-समय पर नालियों की सफाई की जाती है और नालियों में कूड़ा न डालने के लिए आपस में चर्चा की जाती है आगामी जुलाई से मानसून आने वाला है इसके लिए गांव के लोगों ने नालियों और पुलियाओं का स्वयं साफ करना शुरू कर दिया है जिससे कि बरसात में गांव के अंदर जल भराव ना हो और पानी सुगमता से निकल सके
Follow Samachar24