नीट परीक्षा पेपर लीक लेकर अखिलेश यादव को सौपा ज्ञापन
Gargachary Times
26 May 2026, 19:38
54 views
Lucknow
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों ने एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा के लीक के मुद्दे को लोकसभा में उठाने के सम्बंध में ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा स्थापित संस्था एनटीए द्वारा 3 मई 2026 को नीट परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गई जिसका पेपर लीक हो गया। जानकारी में आया कि भाजपा के नेता जो सरकार से जुड़े हुए हैं उन्होंने अपने कालेज में सेंटर बनवाया, उनका पेपर लीक मामले में अहम योगदान है। इन पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
स्मरणीय है इस परीक्षा में लगभग 22 लाख बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। जिससे आए दिन सुसाइड की घटनाएं भी आ रही है। समाजवादी पार्टी लोकसभा में देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। लोकसभा में मानसून सत्र में पेपर लीक मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा ताकि इस धांधली में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई हो सके और भविष्य में परीक्षा में धांधली न हो।
ज्ञापन देने वालों में अनुज यादव, विलाल अंसारी, अजय रावत, आराधना द्विवेदी, सीमा वर्मा, आयुस्मान तथा अमर सिंह शामिल है। अखिलेश यादव ने इस सम्बंध में कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।