Loading...

आबकारी विभाग की सख्ती, सिरसागंज क्षेत्र की शराब दुकानों का किया निरीक्षण

Gargachary Times 26 May 2026, 20:21 40 views
Firozabad
आबकारी विभाग की सख्ती, सिरसागंज क्षेत्र की शराब दुकानों का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद जनपद में आबकारी विभाग द्वारा शराब दुकानों पर निगरानी और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देश पर मंगलवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सिरसागंज ने टीम के साथ क्षेत्र की देशी और कंपोजिट शराब दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण अभियान उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में संचालित किया गया। इस दौरान दुकानों और कैंटीन परिसरों की साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आबकारी विभाग की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरापान न करने दिया जाए। साथ ही ग्राहकों की मांग के अनुसार विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने और पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने, सभी अभिलेख अद्यतन रखने तथा ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। विभाग ने विशेष रूप से पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा अधिकारियों ने निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बिक्री न करने की चेतावनी देते हुए नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। आबकारी विभाग ने संकेत दिए हैं कि आगे भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Follow Samachar24