Loading...

संस्कृति विवि के 16 विद्यार्थियों का माई मनी मंत्रा कंपनी ने किया चयन

Gargachary Times 27 May 2026, 19:43 46 views
Eduction
संस्कृति विवि के 16 विद्यार्थियों का माई मनी मंत्रा कंपनी ने किया चयन
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के एसओएमसी, एसओइआईटी विभाग के 16 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित भारतीय कंपनी माई मनी मंत्रा ने अपने यहां अच्छे वेतनमान पर नौकरी देने के लिए चयनित किया है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों के इस चयन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। संस्कृति विवि के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग विभाग के डाइरेक्टर सुबनोय ताल्लुकदार ने बताया कि कंपनी द्वारा त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के उपरांत संस्कृति विवि के एसओएमसी, एसओईआईटी के 16 छात्रों मोहित शुक्ला,गौरव कुमार, मनीष शर्मा, हेमेन्द्र प्रताप सिंह, कीर्ति कुमारी, जीतू सैनी, देवेन्द्र सिंह, प्रदीप निषाद, नागेश, मयंक वर्मा, शिव भूषण सिंह, सपना चौधरी, प्राची शर्मा, अलायना यादव, अभिषेक सिकरवार, अवंत पांडे को अपने यहां अच्छे वेतनमान पर नौकरी दी है। बताते चलें माई मनी मंत्रा कंपनी जिसकी स्थापना 1989 में हुई थी, भारत के सबसे बड़े 'फिजिकल+डिजिटल' वित्तीय सेवा बाज़ार में से एक है। यह कंपनी ग्राहकों को विभिन्न वित्तीय संस्थानों के उत्पादों की तुलना करने और आसानी से उन्हें प्राप्त करने में मदद करती है। कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और भौतिक शाखाओं के माध्यम से व्यक्तिगत लोन, होम लोन, संपत्ति के बदले लोन और व्यवसाय लोन देना, विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड की तुलना करना और आवेदन करने की सुविधा देना, टर्म प्लान और जीवन बीमा उत्पाद देने जैसे काम करती है। संस्कृति विवि की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, कुलपति डा. एमबी चेट्टी ने विद्यार्थियों के इस चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Follow Samachar24