Loading...

रेलवे ग्राउंड में 14 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने गठित कीं चार टीमें

Gargachary Times 27 May 2026, 19:44 57 views
Mathura
रेलवे ग्राउंड में 14 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने गठित कीं चार टीमें
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक के पास स्थित रेलवे ग्राउंड में मंगलवार को लगभग 14 वर्षीय एक बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक बच्चे के चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस द्वारा चार टीमें गठित की गई हैं। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 4-5 संदिग्ध स्थानीय लड़कों को हिरासत में लिया है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की शिनाख्त कराने और घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Follow Samachar24