जिलाआधिकारी रमेश रंजन की प्रेरणा और प्रोत्साहन से जनपद मे महिलाऐ स्वयं सहायता समूह से जुडकर निरंतर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर
Gargachary Times
26 August 2025, 22:35
194 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की प्रेरणा और प्रोत्साहन से जनपद में महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर निरंतर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं, उन्ही के प्रयासों का परिणाम है कि प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के घटकों के आधार पर जनपद को 13वीं रेंक प्राप्त हुई है, इस समय जनपद में कृषि आजीविका सखी 210, समूह सखी 426, सीएलएफ बुक कीपर 28, बैंक सखी 112, जबकि सूक्ष्म उद्योग सखी 140 है, जिलाधिकारी का प्रयास है कि अधिक से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बने, इसी क्रम में आज हम विकासखंड जसराना के ग्राम पंचायत कौरारा के एक छोटे से ग्राम की रहने वाली महिला ममता देवी की सफलता की कहानी प्रस्तुत करेंगे, ममता देवी की स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से पहले आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी, आर्थिक स्थिति खराब होने से यह अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा पर भी ध्यान नहीं दे पा रही थी, परंतु स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के पश्चात उनके जीवन में गुणात्मक बदलाव देखा गया, उन्होंने बताया कि प्रारंभ में यह प्रेरणा कैंटीन का संचालन करती थी, जिससे उन्हें कुछ आय प्राप्त होने लगी, इस आय से इनका परिवार धीरे-धीरे अपनी जरूरत की चीजों को पूरा करने हेतु सक्षम बन गया, उनके बच्चे अब नियमित स्कूल जाने लगे, उनकी शिक्षा दीक्षा निर्बाध रूप से होने लगी, इसके पश्चात उन्होंने कपड़े की दुकान भी खोली, अब अपने गांव एवं क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभर रही हैं, अन्य महिलाओं में भी इनसे प्रेरणा लेकर इस समूह से जुड़ रही हैं, जिलाधिकारी ने सभी बैंक मैनेजर को कड़े शब्दों में निर्देशित किया है कि सभी बैंक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराकर उनके द्वारा किए गए प्रयासों को सफल बनाएं।