हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
Gargachary Times
27 May 2026, 19:48
46 views
Firozabad
फिरोजाबाद: थाना सिरसागंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना सिरसागंज पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 251/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त लेखपाल पुत्र रामोतार निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सिरसागंज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सहित थाना सिरसागंज पुलिस टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।