Loading...

राया में पलटी स्कुल बैन आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल

Gargachary Times 26 August 2025, 22:35 201 views
Mathura
राया में पलटी स्कुल बैन आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल
थाना राया क्षेत्र के मांट रोड़ पर स्कूल के बच्चों को गांव सरदारग ड छोड़ने जा रही स्कुल वेन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई तथा चालक मोके से फरार हो गया वेन में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए जिससे बच्चो में चीख पुकार मच गईं मोके पर एकत्रित राहगीरों ने पुलिस को घटना की सुचना दी सुचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल बच्चो को वेन से निकाल उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने बच्चों प्राथमिक उपचार के बाद को मथुरा रैफर कर दिया. जानकारी के अनुसार कस्बा राया के नीमगांव रोड़ पर स्थित आर के इंटर कॉलेज की स्कुल वेन संख्या यु पी 85 एफ टी 4399 के चालक राघवेंद्र पुत्र दाताराम छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रहा था तभी मांट रोड़ पर गांव थना के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई जिसमें आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए. घटना के समय गाड़ी में दर्जन भर से अधिक बच्चे मौजूद थे. सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए. घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए. जहां से कुछ बच्चों को मथुरा रैफर कर दिया गया है. बच्चों ने बताया गाड़ी का ड्राइवर रोजाना शराब पीकर गाड़ी चलाता है। इस सम्बन्ध में एक बुजुर्ग ग्रामीण ने बताया उनके द्वारा पूर्व में बिद्यालय प्रधानाचार्य को अवगत कराते हुए चालक को बदलने की मांग की थी जिस पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने कोई ध्यान नहीं दिया जिससे आज ये घटना हुई अगर विद्यालय प्रबंधको ने इस चालक को नहीं हटाया तो आगे और भी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता
Follow Samachar24