टूण्डला पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
27 May 2026, 19:52
2 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 244/2026 धारा 87/64(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भानू पुत्र राजबहादुर निवासी बड़ा कुआ थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बताया गया कि वादी द्वारा थाना टूण्डला में लिखित तहरीर देकर शिकायत की गई थी कि अभियुक्त उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना टूण्डला में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक विजय कुमार, उपनिरीक्षक सचिन कुमार एवं कांस्टेबल अजय शंकर शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।