Loading...

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस को मिली सफलता

Gargachary Times 27 May 2026, 19:53 2 views
Firozabad
पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस को मिली सफलता
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 326/26 धारा 74/65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त शाहिद हुसैन पुत्र शाहनूर निवासी चिश्ती नगर गली नंबर 36 थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद को सैलई चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, महिला उपनिरीक्षक योगिता सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन श्याम एवं कांस्टेबल शुभम तेवतिया शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।
Follow Samachar24