Loading...

शासन के निर्देश पर वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलाओ का आयोजन किया जाएगा

Gargachary Times 26 August 2025, 22:37 239 views
Firozabad
शासन के निर्देश पर वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलाओ का आयोजन किया जाएगा
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त से 31 अगस्त तक शासन के निर्देश पर वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन किया जाएगा, इस आयोजन को जनपद में भव्य एवं वृहद रूप से आयोजित करने को लेकर बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में उनके कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आप सब व्यापक रूप से तैयारी कर लें, खासकर इस आयोजन में बच्चों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है, साथ ही साथ जनपद के ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाए, जिन्होंने प्रदेश एवं देश स्तर पर ट्रॉफी अर्जित की, बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, उपनिदेशक कृषि एसपी सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेहरू युवा केंद्र जिला युवा कल्याण अधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24