Loading...

गोवर्धन बकरी ईद के मौके पर की गई नवाज अदा शांतिपूर्ण रूप से भाईचारे का दिया संदेश

Gargachary Times 28 May 2026, 20:42 58 views
Mathura
गोवर्धन बकरी ईद के मौके पर की गई नवाज अदा शांतिपूर्ण रूप से भाईचारे का दिया संदेश
डी डी शर्मा गोवर्धन में बकरीद ईद-उल-अज़हा के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। ईद की नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईद-उल-अज़हा के मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी। ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पहली बार गोवर्धन में संदेश दिया कि बिना कुर्बानी के ईद मनाई गई इस मौके गोवर्धन एसडीएम गोवर्धन सीओ अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष लंबरदार बाबूलाल कॉलेज के डायरेक्टऱ नन्द किशोर शर्मा रामधन शर्मा व मैं फोर्स के साथ पुलिस बल व मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे
Follow Samachar24