Loading...

पूर्व सरपंच ने किया राजकोष का दुरुपयोग, जांच के बाद 84 लाख 60 हजार रुपए वसूली करने राशि जमा नहीं करने पर प्राथमिक की दर्ज कराने के आदेश

Gargachary Times 28 May 2026, 20:43 40 views
Dholpur
चुनाव के समय विकास की गंगा बहा देने का दावा करने वाले जन प्रतिनिधि किस प्रकार सरकारी धन का दुरुपयोग करते हैं इसका उदाहरण पूर्ववर्ती ग्राम पंचायत सैंपऊ द्वारा सरकारी धनका दुरुपयोग कर अपने चहेतो को उपक्रत करने के बाद की गई जांच के बाद सामने आया है शिकायत के बाद प्रकरण की गहनता से जांच की गई तथा पाया गया कि सन 2014 से 20 के बीच सरकारी धन से निजी खातेदारी में निर्माण कार्य कराए गए जो कि नियम विरुद्ध थे इस प्रकार के 25 मामलो की जांच की गई है जांच के बाद सही पाए जाने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद धौलपुर द्वारा विभिन्न एजेंसियों द्वारा कराए गए निजी खातेदारी में विकास कार्य नियम विरुद्ध पाए जाने पर कुल चौरासी लाख ₹60हजार रुपए वसूली करने के निर्देश जारी किए हैं राशि जमा नहीं करने पर इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश भीजारी किए हैं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद धौलपुर द्वारा जारी किए गए आदेश में पूर्व सरपंच श्रीमती स्नेह लता परमार से 26 लाख 94हजार 500 रुपए वसूली के आदेश दिए हैं जब कि वर्तमान ग्राम पंचायत के उप सरपंच भूरा शाह से 8लाख 26 हजार83रुपये अकबर खान उस्मानी(जिला कलेक्टर द्वारा नामित सदस्य) 6लाख१६हजार665रुपये वसूलने के निर्देश दिए हैं जिला परिषद द्वारा तीन विकास अधिकारियों से भी वसूली के निर्देश दिए हैं जिनमे गजेंद्र सिंह से 23 लाख 19हजार5सौ राकेश कुमार सक्सेना से 16 26हजार एवं राघव परमार से 3लाख75हजार वसूलने का निर्देश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2022-23 में निर्वाचित सरपंच के वित्तीय अधिकार राजनीतिक कारणों से सीज किए गए थे उसे समय अकबर खान उस्मानी द्वारा निर्माण कार्य कराए गए थे किंतु उन्होंने भी अपने लोगों को रेवड़िया बनती तथा निजी खातेदारी में निर्माण कार्य कराए जोक जोक नियम विरुद्ध थे जिला परिषद धौलपुर द्वारा इन सभी लोगों से 84 लाख 57 हजार 8सौ30 रूपों की वसूली के निर्देश दिए हैं तथा राशि जमा नहीं करने पर इनके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराने के आदेश दिए हैं
Follow Samachar24