जिलाअधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में कार्य समीक्षा बैठक की गई
Gargachary Times
26 August 2025, 22:38
217 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद, नगर पालिका परिषद टूंडला, नगर पालिका परिषद सिरसागंज, नगर पंचायत जसराना, नगर पंचायत फरिहा के 15 वित्त आयोग की टाइड एवं अनटाइड ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में अवशेष व प्राप्त धनराशि से प्रस्तावित कार्य एवं दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क में अवशेष एवं प्राप्त धनराशि से प्रस्तावित कार्य की समीक्षा की गई, सर्वप्रथम नगर पालिका शिकोहाबाद द्वारा 15 में वित्त आयोग की टाइट ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से प्रस्तावित कुछ कार्यों का जिलाधिकारी द्वारा सहमति दी गई जबकि कुछ कार्य हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व को निर्देशित किया गया कि इन कार्यों की जांच करने के उपरांत ही उनकी स्वीकृति दी जाएगी, इन कार्यों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु एक लाख 98 हजार में सीटर मॉड्यूल टॉयलेट का निर्माण एवं एक लाख की धनराशि से नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद की सीमा अंतर्गत व्यवसायिक क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु हरे नीले डस्टबिन अधिष्ठापन का कार्य, 4 लाख 82 हजार में शिकोहाबाद के वार्डों में नाले व नालियों में एंटी लारवा छिड़काव हेतु स्प्रे मशीन 17 लाख 40 हजार डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु ई रिक्शा खरीद 88 हजार 500 में नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद में नवनिर्मित गौशाला आवास विकास सेक्टर 3 में 10 नग स्ट्रीट लाइटों के निर्माण हेतु जैसे कार्यों को
की जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्रदान की, जबकि मोबाइल डस्टबिन कंटेनर जो 1000 लीटर की खरीद की स्वीकृति नहीं प्रदान की, इसी तरह अमृत 2.0 योजना अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद में 24*7 पेयजल योजना हेतु जिलाधिकारी ने अलग से फाइल पुट अप करने की बात कही।
इसी तरह नगर पालिका परिषद टूंडला द्वारा 15 में वित्त आयोग की टाइड ग्रांट की प्रथम एवं द्वितीय किस्त से एक कार्य जो कि नगर की साफ- सफाई हेतु कूड़ा गाड़ी की आपूर्ति को कहा, जिसकी कीमत 8 लाख थी उसकी स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह नगर पालिका परिषद सिरसागंज द्वारा 15 वित्त आयोग की टाइट ग्रांट से प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए कुल 10 कार्य जिसकी लागत 36.73 लाख थी उसकी स्वीकृति प्रदान की, यह समस्त कार्य अपशिष्ट जल प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति से संबंधित थे,
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जो भी बड़े नाले बने हैं, उनकी जांच अवश्य करा लें, साथ ही उन्होंने अपर जिला अधिकारी को निर्देशित किया की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जो भी सामान खरीदा जाए उसके लिए 5 साल का डाटा अवश्य मंगा लें, इसी तरह नगर पंचायत जसराना में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति एवं नगर पंचायत जसराना सीमा अंतर्गत लगे इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत इत्यादि कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की, परंतु उन्होंने 2 लाख 64 हजार में खरीदा जा रहा 400 किलोग्राम का डेली डंप कंपोस्ट को स्वीकृति नहीं प्रदान की।
साथ ही उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि इस कार्य की जांच कराये, इसके उपरांत ही इसकी स्वीकृति मिलेगी, इसी तरह नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा 15 में वित्त आयोग की अन टाइट ग्रांट से किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए, जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के 152.23 लाख रुपए के आठ कार्यों को स्वीकृति प्रदान की, जिसमे अधिकांश कार्य नाली, सीसी निर्माण से संबंधित थे, इसी तरह नगर पंचायत जसराना द्वारा 15वें वित्त आयोग की अनटाइड ग्रांट से कराए जा रहे, 38 लाख 8 हजार रुपए के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की, इन कार्यों में अधिकतर कार्य नाली, सीसी निर्माण से संबंधित थे।
इसी तरह फरिहा द्वारा 15 वें वित्त आयोग की अंटाइड ग्रांट से 13.73 लाख का सीसी मार्ग के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की, इसी तरह जिलाधिकारी ने दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क की प्रथम एवं द्वितीय किस्त में प्राप्त धनराशि से शिकोहाबाद में 3.60 लाख की लागत से काशीराम कॉलोनी गौशाला में गोबर रखने हेतु पिट के निर्माण का कार्य, जबकि टूंडला में 17.54 लाख की लागत से सीसी, सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण का कार्य, जबकि नगर पंचायत जसराना में 1044 000 की लागत से नाली एवं सीसी सड़क के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की,
जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि सभी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें, जिससे कार्य को गुणवत्तापूर्वक और ससमय पूरा किया जा सके, बैठक में सभी अधिशासी अधिकारी, चेयरमैन जसराना राजीव गुप्ता, चेयरमैन सिरसागंज रंजना, चेयरमैन टूंडला भंवर सिंह, चेयरमैन फरिहा रेखा कुशवाहा, चेयरमैन शिकोहाबाद रानी गुप्ता आदि अधिकारी उपस्थित रहे।