Loading...

पूरे जोशोखरोश से मनाई गई ईद, विशेष नमाज अदा की

Gargachary Times 28 May 2026, 20:51 51 views
Dholpur
पूरे जोशोखरोश  से मनाई गई ईद, विशेष नमाज अदा की
धौलपुर में ईद का त्यौहार पूरे जोशो खरोश से मनाया गया मुसलमानों ने ईदगाह एव मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की तथा गले मिलकर शुभकामनाएं दी धौलपुर के अलावा बाड़ी बसेड़ी सर मथुरा राजाखेड़ा मनिया बसई नवाब एवं नगर पालिका क्षेत्र सैंपऊ में ईद का त्यौहार पूरे उत्साह से बनाया गया उपखंड मुख्यालय सैंपऊ में मुख्य नवाज ईदगाह में अदा की गई रंग-बिरंगे परिधानों में सजे मुसलमान भाइयों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दी इस अवसर पर थानाधिकारी धर्मेंद्र रावत ने बताया ईद के त्यौहार को देखते हुए पुलिस के कड़े बंदोबस्त किए गए तथा अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अकबर खान आसमानी ने बताया की बकरीद का संदेश भाईचारा व दान देना है बकरीद के दिन पहला हिस्सा गरीब एवं जरूरतमंदों को दूसरा दोस्तों एवं रिश्तेदारों को तथा तीसरा हिस्सा स्वयं एवं परिवार के लिए रखने का हुकुम है यह विभाजन यह बताता है कि इस्लाम में खुद की खुशियों से पहले वंचितों एवं गरीब तत्वों का ध्यान रखने की परंपरा वर्षो से चली आ रही है उन्होंने ईद के त्यौहार को मात्र धार्मिक त्योहार ही नहीं बल्कि इंसानी मूल्यों को जगाने का दिन बताया बकरीद हमें सिखाती है की अपनी कीमती चीज को भी दूसरों की भलाई और ईश्वर की रजा के लिए त्यागने से पीछे नहीं हटना चाहिए यह दिन इस्लाम में शांति सह अस्तित्व एवं आपसी भाईचारे की भावना को और गहरा करने का दिन है
Follow Samachar24