Loading...

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया नमन

Gargachary Times 29 May 2026, 17:47 2 views
Lucknow
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया नमन
लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पर आज भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित की। अखिलेश यादव का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों, गरीबों और मजदूरों के लिए समर्पित था। उन्होनें किसानो के हित में कई बड़े फैसले लिए। जमीदारी उन्मूलन का कानून उनका ऐतिहासिक काम था। किसान आज भी चौधरी साहब को अपना मसीहा मानते हैं। किसानों के लिए किये गये उनके काम हमेशा याद किये जायेंगे। अखिलेश यादव के अनुसार समाजवादी पार्टी चौधरी चरण सिंह के बताये रास्ते पर चलते हुए किसानों के हितों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। समाजवादी सरकार उनके सम्मान में 2016 किसान वर्ष घोषित किया था। समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में जब-जब सरकार आई तब-तब किसानों के पक्ष में फैसले लिए गए और बजट का 75 प्रतिशत हिस्सा गाँव और किसानो के लिए समर्पित किया गया। पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान समेत प्रमुख नेताओं ने चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करन वाले प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में ललित आर्या सम्भल, शमसाद हुसैन चंदौसी, धर्मेन्द्र सिंह यादव मैनपुरी, जयपाल सिंह पूर्व प्रधान, रामउदित जिलाध्यक्ष अमेठी, राम प्रताप यादव पूर्व चेयरमैन अमेठी, अमरजीत यादव महराजगंज, रवि पासवान, एस.के.राय आजमगढ़, प्रदीप सिंह पन्नू सिधौली, सूरजकान्त प्रतापपुर, सैय्यद उबैस अली कन्नौज, डॉ0वी0के0 यादव दिल्ली, रामकुमार यादव सम्भल, अंकित यादव, विजय सोनकर प्रयागराज, राम सिंह यादव, जयपाल यादव, डॉ रितेश यादव, वरूण कुमार, बिहारी लाल पाल महोबा, महेन्द्र सिंह राजपूत, डॉ0 हरिश्चन्द्र, राधेश्याम यादव, ओम प्रकाश यादव बरेली समेत अन्य लोग शामिल रहे !
Follow Samachar24