Loading...

जिलाअधिकारी रमेश रंजन ने विकास भवन में स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Gargachary Times 26 August 2025, 22:39 129 views
Firozabad
जिलाअधिकारी रमेश रंजन ने विकास भवन में स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने विकास भवन में स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कार्यालय में रखी उपस्थिति पंजिका को देखा, जहां पर कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिसमें दया शंकर, अवनीश, नीलोफर, सरोज कुमारी आदि अनुपस्थित मिले, अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए, इसके अलावा जिलाधिकारी को शिकायती पत्रावली एवं पंजिका नहीं मिली, जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि माननीय उच्च न्यायालय में जो भी लंबित प्रकरण है, उनका समय से शपथ पत्र दाखिल किया जाए, इसके अलावा जिन सचिवों की तीन माह की प्रगति खराब है, उन सचिवों को हटाने की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से करें तथा उन्हें मुख्यालय से सम्बद्ध करें, जिलाधिकारी ने अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को अभिलेख और पंजीकरण सुव्यवस्थित न रखने पर चार्जशीट देने की बात कही, साथ ही साथ कार्यालय में रखे गए पुराने अभिलेखों को भी देखा, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि 15वां वित्त आयोग और पांचवा राज्य वित्त आयोग में जो धनराशि खर्च की गई है, उसका ब्योरा उपलब्ध कराये, उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आप कार्यालय के कार्यों की स्वयं समय-समय पर जांच कर संपूर्ण स्थितियों से अवगत कराये, इस दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24