सिमरई में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ने शोक संवेदना व्यक्त की, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भी की मुलाकात, बोले- बेरोजगार युवा सड़कों पर घूम रहे
Gargachary Times
29 May 2026, 18:50
55 views
Mainpuri
मैनपुरी में अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सिमरई गांव पहुंचकर जिला अध्यक्ष दीपक शाक्य के भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसान बिजली संकट से भी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को नौजवानों के रोजगार की कोई चिंता नहीं है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भाजपा को “पेपर लीक पार्टी” करार देते हुए कहा कि लगातार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। इसकी वजह से बेरोजगार युवा सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी हर सीट पर चुनाव लड़ेगी और इस बार प्रदेश में सरकार बदलेगी।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भी बातचीत की।
कार्यक्रम में अवधेश सिंह शाक्य, बालक राम, दीपक सिंह, गिरीश चंद्र, अंकित, भागीरथ, राजकुमार, शैलेंद्र यादव, अमित कुमार, आदेश, संदीप शाक्य, उदयवीर, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, करण, विमल, शिवराज और पंकज शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।