चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
Gargachary Times
31 May 2026, 09:40
36 views
Firozabad
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने साथी रोड स्थित ग्राम भीकनपुर तिराहे के पास से योगेश उर्फ पेटसफा पुत्र रणधौर सिंह निवासी नगला मिर्जा बड़ा, थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना रामगढ़ में मु.अ.सं. 341/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी लूट, चोरी के माल की बरामदगी, आर्म्स एक्ट तथा मारपीट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अचल कुमार तथा कांस्टेबल बैनू प्रसाद शामिल रहे।