Loading...

एक तरफा प्यार में हैवान बना देवर, डेढ़ साल के मासूम को गली में पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

Gargachary Times 31 May 2026, 09:43 32 views
Firozabad
एक तरफा प्यार में हैवान बना देवर, डेढ़ साल के मासूम को गली में पटक-पटककर उतारा मौत के घाट
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एकतरफा प्यार की सनक ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यादव कॉलोनी में रिश्ते के देवर ने डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की गली में जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी विराज पाठक लंबे समय से बच्चे की मां रति पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन रति ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। शनिवार को आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने मासूम आरव को घर से बाहर ले गया और कुछ ही देर बाद उसे गली में सिर के बल पटककर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला एकतरफा प्यार में की गई हत्या का है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पूरे इलाके में इस दर्दनाक घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है।
Follow Samachar24