Loading...

गविष्टि यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Gargachary Times 31 May 2026, 09:49 33 views
Jalaun
गविष्टि यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
हरिओम बुधौलिया कोंच(जालौन)पूर्व निर्धारित जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा गौमाता के संरक्षण के लिए जनमत तैयार करने के उद्देश्य से गविष्टि यात्रा दिन शनिवार को नगर में पहुंची जिसका सनातन धर्मालंबियों ने जोरदार स्वागत किया इस यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा फूल माला और अंग बस्त्र भेंट करते हुए शंकराचार्य जी का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया भ्रमण पर निकले शंकराचार्य जी ने संबोधित करते हुए कहा की चुनाव के समय हिंदू और सनातन संस्कृति की बात कर जनता का समर्थन लिया जाता है लेकिन सत्ता में आने के बाद को संरक्षण के लिए अपेक्षित कम नहीं उठाए गए उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में बूचण खानों को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे भारत मास निर्यात क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल हो गया है अगर सरकार गौ संरक्षण के प्रति गम्भीर होती तो गायों के वध और अवैध व्यापार पर रोक लगाते हुए भारतीय संस्कृति और गौवंश का संरक्षण किया जाता हमें गौ संरक्षण के लिए समाज और सरकार दोनों को मिलकर कार्यं करना होगा और इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को गौरक्षा के प्रति जागरूक करना और गौवंश संरक्षण के लिए जनमत तैयार करना है उन्होंने समाज से आगे आने जा आह्वाहन किया इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अनिल बैद्य राज कुमार शर्मा ऋषभ देव महाराज बनखण्डी कालपी गोपाल मणि राघवेंद्र तिवारी प्रतिपाल सिंह गुर्जर शिवम यादव प्रभात मिश्रा उज्ज्वल तिवारी अनमोल पुनीत रंजन गोस्वामी सहित तमाम सनातनी मौजूद रहे।
Follow Samachar24