पंच दिवसीय अग्रसेन जयन्ती महोत्सव 20 से 24 सितम्बर को
Gargachary Times
27 August 2025, 17:57
122 views
Mathura
अग्रवाल समाज गोवर्धन रजि की आम सभा की बैठक दिनांक 26 अगस्त मंगलवार को मुरारी कुंज दान घाटी गोवर्धन मे आयोजित की गयी.. बैठक का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर हुआ। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल बांचे लाला ने की.। बैठक मे समिति द्वारा अभी तक हुई प्रगति पर प्रकाश डाला गया जिसमें पंजीकरण, बैंक खाता, 80 जी आदि होने पर सभी ने ख़ुशी व्यक्त की.। महामंत्री विनोद अग्रवाल जी ने बताया कि समाज को बाँके बिहारी सिंघल पेलखू वालों ने अतिथि भवन हेतु भूमि दान दी है जिस पर बैठक मे तालियों से उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात् मुख्य विषय के रूप मे अग्रसेन जयन्ती महोत्सव को पुरे धूम धाम से करने का निर्णय सभा की बैठक मे हुआ। सर्वसम्मति से श्री विमल कुमार जी गोयल ( गुड्डू महावन वालों) को अग्रसेन महाराज का स्वरुप बनाने पर सहमति हुई। राजकुमार के लिए प्रथम 18 पंजीकरण को बनाने पर सर्वसम्मति हुई.. महालक्ष्मी का स्वरुप ड्रा से निकलेगा, तय हुआ..... कोशिस रहे कि गत वर्ष बने स्वरूप दुबारा न बने यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ.. इस बार अग्रसेन जयन्ती महोत्सव 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक आयोजित होगा जिसमें 20 सितम्बर को मन्दिर पर अभिषेक एवं सायं को भव्य कलश यात्रा का आयोजन, 21 सितम्बर को बच्चों की मेहंदी, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता व रामबारत स्वागत, 22 सितम्बर को ध्वजारोहन, अग्रसेन महाराज पूजन, आजीवन सदस्य सम्मान व रूप सज्जा प्रतियोगिता मुरारी कुंज मे होगी.।. भव्य महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा दिनांक 23 सितम्बर को नगर परिक्रमा करते हुए निकलेगी और 24 सितम्बर को समापन समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रतियोगी सम्मान, स्वरुप सम्मान के साथ भूमि दानदाता का भव्य स्वागत समारोह आयोजित करने की योजना बनाई गयी. जयन्ती का समापन हास्य कवि सम्मलेन और पुरे समाज की भोजन प्रसादी के साथ होटल चंद्रा गार्डन मे किया जायेगा. आम सभा की बैठक मे समाज के सभी पदाधिकारी, आजीवन सदस्य व अग्रबंधु उपस्थित रहे