Loading...

भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे नव चयनित मुख्य सेविकाओ को नियुक्ति पत्र किए वितरित

Gargachary Times 27 August 2025, 18:00 73 views
Firozabad
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे नव चयनित मुख्य सेविकाओ को नियुक्ति पत्र किए वितरित
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नव चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, उनमें प्रमुख रही मोहिनी पुष्पा, कंचन जैन, किरण राजपूत, शैलजा, दीपिका, प्रीति, प्रिया सिंह, अनिता कुमारी, राधा, दीप ज्योति दीक्षित, अर्चना, सुमिल इन 13 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि पहले की अपेक्षा अब नियुक्तियों में पारदर्शिता बढ़ती जा रही है, बिना भेदभाव के योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है, इस अवसर पर बोलते हुए परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मैं नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को बधाई देता हूं और यह आशा करता हूं कि उन्हें जो जिम्मेदारियां मिलने जा रही हैं उनका निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेगी, इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से मिशन शक्ति हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा द्वारा समस्त मातृशक्ति को बधाई देते हुए, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला उत्पीड़न एवं महिला हेल्पलाइन 181 पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ से लाइव प्रसारण भी देखा गया, इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अराँव कमलेश राजपूत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, डीसी मनरेगा आदि अधिकारी गण उपस्थित रहे
Follow Samachar24