Loading...

आबकारी विभाग का निरीक्षण अभियान, दुकानदारों को दिए गए सख्त निर्देश

Gargachary Times 1 June 2026, 19:56 25 views
Firozabad
आबकारी विभाग का निरीक्षण अभियान, दुकानदारों को दिए गए सख्त निर्देश
फिरोजाबाद: आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में आबकारी विभाग द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया। उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 टूंडला ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की देशी शराब एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दुकानों और कैंटीन परिसरों की साफ-सफाई, मदिरा के सुरक्षित भंडारण तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि दुकान के बाहर किसी भी व्यक्ति को मदिरापान न करने दिया जाए तथा उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता और पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए।इसके अलावा सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगातार संचालित रखने, अभिलेखों को अद्यतन बनाए रखने तथा ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा बिक्री सुनिश्चित करने पर जोर दिया।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Follow Samachar24