गणपति बप्पा का भव्य नगर भ्रमण
Gargachary Times
27 August 2025, 18:01
131 views
Agra
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शिवाजी मार्केट एशोशयन द्वारा इस वर्ष परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ पंडित अवधेश शर्मा जी ने विधि विधान के साथ पूजन कराया, गणपति बप्पा का भव्य फूल डोला नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। डोले के साथ चावला बैंड की मधुर भक्ति धुनो पर भक्तजन नाचते-गाते झूमते हुए "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारे लगाते रहे। पूरे नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण गूंज उठा।
शिवाजी मार्केट बिजलीघर स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर पर गणपति जी को विराजमान कर भक्तों ने आरती कर भोग प्रशाद पाया, अध्यक्ष पंकज सचदेवा व संरक्षक श्याम भोजवानी ने बताया अनंद चौदस तक सुबह शाम आरती मे सभी भक्तगण शामिल हो,
अध्यक्ष पंकज सचदेवा, संरक्षक श्याम भोजवानी, गुरदीप लूथरा, रवि पुरी, अमित भाटिया,प्रदीप लूथरा,राकेश पुरी,दीपक वाधवा,डॉ लोकेश धीगरा,दीप सहगल, राजीव गिदवानी, सांवल दास, रमेश कुकरेजा, सौरभ बघेल,अशोक खोरेजा, महेश पेंगोरिया,देवेंद्र पहलवान, कैलाश, डोरीलाल, ओमी,ज्ञानेश, राजीव आदि