Loading...

प्रॉपर्टी विवाद में दो पक्षों में झगड़ाः पति-पत्नी पर हमले का आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Gargachary Times 2 June 2026, 19:24 86 views
Dholpur
प्रॉपर्टी विवाद में दो पक्षों में झगड़ाः पति-पत्नी पर हमले का आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र में स्थित कुहावनी गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष के पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमले में घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। कंचनपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में भर्ती कुहावनी गांव निवासी 37 वर्षीय रवि कुमार पुत्र रामदास मीणा ने कंचनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रवि ने आरोप लगाया है कि उनके ताऊ शिवचरण के लड़के महावीर और अन्य से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है। कंचनपुर थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि रवि की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी झगड़े और मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसकी जांच भी जारी है।
Follow Samachar24