Loading...

हरियाली छटा के बीच बिराजे गिर्राज प्रभु लाखों लोगों ने लगाई परिक्रमा

Gargachary Times 2 June 2026, 19:25 33 views
Dharam
हरियाली छटा के बीच बिराजे गिर्राज प्रभु लाखों लोगों ने लगाई परिक्रमा
गोवर्धन।अधिक मास का पावन पर्व जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है श्रद्धालुओं का आवागमन उतनी ही द्वतगामी गति से तेज होता जा रहा है। सोमवार को गिर्राज महाराज की नगरी गोवर्धन में एक और जहां श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा,शाम होते ही श्रद्धालुओं की संख्या दोगुनी से चार गुना चार गुना से और दस गुनी हो गई। चारों तरफ राधे-राधे और गिर्राज महाराज के जयकारों से वातावरण गूंज मन हो गया तो वहीं दूसरी ओर गिरिराज महाराज के सेवायतों ने गिर्राज महाराज का हरियाली छटा का श्रृंगार किया। भव्य और दिव्य मोती माणिक से गिर्राज महाराज को सजाया गया। फूलों हरी-भरी पत्तियां के बीच विराजे गिर्राज महाराज का अद्भुत श्रंगार भक्तों को एक टक दर्शन करने के लिए लालायित कर रहा था। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का मानो सैलाब उमड पड़ा। लोग एक दूसरे को धक्का देते हुए आगे बढ़कर पहले गिरिराज जी के दर्शन के लिए आतुर देखें गये। दानघाटी मंदिर से बड़ी परिक्रमा प्रारंभ होने वाले पॉइंट पर सैकड़ों हजारों श्रद्धालु लेट कर गिरिराज जी को दंडवत प्रणाम करते हुए नजर आए। तो वही इंदौर से आए हुए श्रद्धालुओं सूरज डोंगरे और उनके परिवार के सदस्यों ने गिर्राज महाराज और राधा रानी को भजन सुना कर रिझाया सूरज डोंगरे का पूरा परिवार साधु संतों की वेशभूषा में माथे पर तिलक लगा कर ऐसे लग रहे थे मानो जीवन से संन्यास लेकर भगवान की ही भक्ति में लीन हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हर दो-तीन महीने में गिरिराज जी की कृपा से परिक्रमा और दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है गिरिराज जी और राधा रानी की असीम अनुकंपा है जो उनकी भक्ति हमें यहां ब्रज में खींच लाती है।
Follow Samachar24