Loading...

फ़िरोज़ाबाद में 1500वें जश्न-ए-विलादत की तैयारी

Gargachary Times 27 August 2025, 18:03 359 views
Firozabad
फ़िरोज़ाबाद में 1500वें जश्न-ए-विलादत की तैयारी
जुलूस ए मोहम्मदी के सदर हजरत मौलाना तनवीर उल कादरी की ओर से एक अहम प्रेस कॉन्फ़्रेंस बॉबी प्लेस रामगढ़ में आयोजित की गई। इस अवसर पर बताया गया कि हमारे नबी इस दुनिया में तशरीफ़ लाने के 1500 साल पूरे हो रहे हैं। इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से यह तारीख 5 सितम्बर 2025 को मुकम्मल होगी। उलमा-ए-किराम ने कहा कि यह सिर्फ खुशी का मौका नहीं बल्कि सीरत-ए-नबी को आम करने और उनकी सुन्नतों पर अमल करने का बेहतरीन अवसर है। इस मौके पर 9 बिंदुओं वाला प्रोग्राम पेश किया गया, जिसमें सीरत-ए-नबी के पैग़ाम को लोगों तक पहुँचाना, सुन्नतों को अमलन ज़िंदगी में उतारना, बच्चों और नौजवानों के लिए तालीमी व रूहानी प्रोग्राम आयोजित करना और समाज में मोहब्बत व अमन का पैग़ाम फैलाना शामिल है। उलमा-ए-अहले-सुन्नत ने यह भी घोषणा की कि इस ऐतिहासिक मौके पर लोगों को नबी की याद में तोहफ़े और पैग़ामात बाँटे जाएंगे। प्रेस कॉन्फ़्रेंस में यह अपील भी की गई कि मुसलमान इस मुबारक साल को सिर्फ जश्न के तौर पर न मनाएँ, बल्कि नबी की अमली ज़िंदगी को अपनाकर समाज में मोहब्बत, इंसाफ़ और भाईचारे का पैग़ाम फैलाएँ। हाफिज रफीउद्दीन कादरी ने कहा कि आपकी मोहब्बत के पैगाम के साथ मिलजुल कर जुलूस मोहम्मदी में शिरकत करें, हाफिज अरशद रजवी करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने अवाम से अपील करते हुए कहा कि उलेमाओं की अपील को अमल करें जुलूस मैं बहुत ही सुकून प्यार मोहब्बत के साथ दुआओं के साथ शिरकत करें मुल्क की तरक्की अमन चैन भाईचारे की दुआ करें, किसी भी तरह की अफवाहों से बचें, सोशल का मीडिया पर सोच समझकर इस्तेमाल करें खराब और भड़काऊ पोस्ट का आदान-प्रदान कतई ना करें, जश्ने ईद मिलादुन नबी के जुलूस ए मोहम्मदी अनुशासन के साथ प्रशासन का भी सहयोग करें, वार्ता में मुख्य रूप से मौलाना तनवीर उल कादरी, हाफिज रफीउद्दीन कादरी, हाफिज अरशद रजवी, करबला कमेटी अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, मौलाना अजीम रजा, मौलाना मुशीर, हाफिज नाजिम रजा, आदि उलेमा मौजूद रहे, हाफिज अरशद खान रजवी
Follow Samachar24