Loading...

श्री बाबू लाल महाविद्यालय में श्री गणेश उत्सव का आयोजन

Gargachary Times 27 August 2025, 18:05 240 views
Mathura
श्री बाबू लाल महाविद्यालय में श्री गणेश उत्सव का आयोजन
गोवर्धन के श्री बाबू लाल महाविद्यालय में श्री गणेश उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलन करके श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा और साथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरू में बीएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी धोनी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई । विद्यार्थियों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था । मूर्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,। मूर्ति प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा मूर्तियों का निर्माण किया गया । जिसमें प्रथम स्थान बीए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी सचिन सिंह, द्वितीय स्थान नारायणी, और तृतीय स्थान बीए तृतीय सेमेस्टर की किशोरी ने प्राप्त किया । सभी विद्यार्थियों को मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य अनुशासन अधिमुख्य डॉ धीरज कौशिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपप्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह, डॉ आरके वर्मा, डॉ योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ अनूप कुमार अग्रवाल ,डॉ प्रसून पांडे ,डॉ नवीन पाल, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ रेखा शर्मा, डॉ विमलेश सिकरवार ,डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ प्रीति वर्मा, डॉ सुमन बघेल ,डॉ उमा कुमारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
Follow Samachar24