Loading...

तहसील घिरोर के ग्राम फैजपुर में विगत 10 वर्षों से चल रही चकबन्दी प्रक्रिया

Gargachary Times 3 June 2026, 21:11 46 views
Mainpuri
तहसील घिरोर के ग्राम फैजपुर में विगत 10 वर्षों से चल रही चकबन्दी प्रक्रिया
मैनपुरी - तहसील घिरोर के ग्राम फैजपुर में विगत 10 वर्षों से चल रही चकबन्दी प्रक्रिया को गति देते हुए सहायक चकबन्दी अधिकारी द्वारा प्रारम्भिक चकबन्दी योजना तैयार कर दि. 01 जून 2026 को चौपाल का आयोजन किया गया, काश्तकारों को जोत चकबन्दी आकार पत्र-23 भाग-01 का वितरण किया गया, उद्धरण में अंकित प्रविष्टियों को समझाया गया एवं बताया गया कि उद्धरण में काश्तकारों का मूल गाटा कहॉ पर लिखा हुआ है तथा जिस नम्बर पर उन्हें चक मिला है वह कहॉ पर लिखा गया है, यह भी बताया गया कि काश्तकार स्वयं अध्ययन कर लें, भू-चित्र का भी अवलोकन कर लें। उन्होंने बताया कि यदि कतिपय दशाआंे में सहायक चकबन्दी अधिकारी द्वारा प्रस्तावित चकबन्दी योजना से कोई काश्तकार अंसतुष्ट है तो वह धारा-21(1) के अन्तर्गत 15 दिन के अन्दर चकबन्दी अधिकारी, मैनपुरी के समक्ष आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है, जिसे चकबन्दी अधिकारी ग्राम में ही कैम्प कर उसका निस्तारण करेंगे, यह भी निर्देश दिये गये कि सहायक चकबन्दी अधिकारी उद्धरण ग्राम के प्रत्येक मजरे में जाकर काश्तकारों को उपलब्ध करायें तथा उद्धरण की दूसरी प्रति साक्ष्य स्वरूप अपने पास रखें। उन्होंने बताया कि 10 वर्षों पश्चात प्रारम्भिक चकबन्दी योजना के प्रकाशन होने से ग्रामवासी खुश है, ग्राम प्रधान द्वारा उपस्थित कृषकों को मिष्ठान का वितरण भी किया गया। इस दौरान बन्दोवस्त अधिकारी चकबन्दी परवेज अख्तर अंसारी, चकबन्दी अधिकारी वसुदेव, सहायक चकबन्दी अधिकारी वन्दना गोस्वामी, पेशी कानूनगो सुखराम भारती, चकबन्दीकर्ता नरेन्द्र कुमार, चकबन्दी लेखपाल सुधीर कुमार, हंसराजपाल तथा ग्राम प्रधान, बड़ी संख्या में काश्तकार, ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24