चोरी का टिल्लू पम्प और अवैध चाकू सहित युवक गिरफ्तार
Gargachary Times
3 June 2026, 21:15
51 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के टिल्लू पम्प और अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हैबतपुर रोड से अब्दुलनगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर वसीम उर्फ मानू पुत्र स्वर्गीय शहजाद निवासी बीच की सराय थाना सिरसागंज को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी का टिल्लू पम्प तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में बरामद टिल्लू पम्प थाना सिरसागंज में दर्ज मुकदमा संख्या 279/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पाया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत अलग मुकदमा भी दर्ज किया गया है।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक स्वप्निल कश्यप, हेड कांस्टेबल शिवशंकर तथा कांस्टेबल मुकुल शामिल रहे।