गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, रसूलपुर पुलिस की कार्रवाई
Gargachary Times
3 June 2026, 21:16
81 views
Firozabad
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान आसफाबाद चौराहे के पास सर्विस रोड से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र सुन्दरलाल निवासी सुहागनगर तथा दीपक पुत्र अनिल निवासी फतेहाबाद आगरा हाल निवासी लाइनपार फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना रसूलपुर में मु0अ0सं0 308/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त दीपक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अरविन्द पर धोखाधड़ी, गाली-गलौज और गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।
इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार सहित थाना रसूलपुर पुलिस टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।