Loading...

22 में से 6 जर्जर प्राथमिक विद्यालय ही हो सकी नीलाम

Gargachary Times 27 August 2025, 18:05 87 views
Mathura
22 में से 6 जर्जर प्राथमिक विद्यालय ही हो सकी नीलाम
फराह ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र के जर्जर प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की नीलामी हुई, जिसमें 22 में से 6 विद्यालयों की नीलामी पूर्ण हुई। शाहपुर खैरेट के विद्यालय की नीलामी सर्वाधिक रही। खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह के निर्देशन में नीलामी पूर्ण कराने को मनीष वर्मा लोकेंद्र मिश्रा राधेश्याम की सदस्यता में एक कमेटी गठित की गई। कमेटी की निगरानी में नीलामी प्रक्रिया ब्लॉक के सभागार में दस बजे शुरू हुई। शासन द्वारा निर्धारित दरो से बोली ऊपर ही रही। खैरट,धाना शमसाबाद,प्राथमिक विद्यालय फराह, गढ़ी पचौरी,धाना तेजा, झुड़ावई विद्यालय की नीलामी हो सकी। शाहपुर खैरेट में नीलामी 2 लाख 34 के सापेख तीन लाख पर पहुंच गई। नीलामी प्रक्रिया में खंड शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप के अलावा लगभग 22 प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। 40 बोलीदाता पहुंचे। प्रधानाध्यापकों को किए नोटिस जारी क्षेत्र के जर्जर 22 विद्यालयों की नीलामी प्रक्रिया बुधवार को पूर्ण होनी थी, लेकिन केवल 6 विद्यालय ही नीलम हो सके। इसके पीछे 16 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की लापरवाई सामने आई। इन विद्यालयों के हेड को नोटिस जारी किया गया है। आज जर्जर भवनों की गठित कमेटी की देखरेख में नीलामी प्रक्रिया पूर्ण हुई, जिसमें छह विद्यालय भवनों की पूर्ण नीलामी हो चुकी है। शाहपुर में बोलीदाताओं की बोली उत्साहजनक रही। बाकी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है।
Follow Samachar24