सूरसदन में होगा स्वामी ज्ञानानंद महाराज का आध्यात्मिक व्याख्यान
Gargachary Times
27 August 2025, 18:33
270 views
Agra
जिओ गीता परिवार और ग्लोबल इंस्पेक्शन इंग्लाइटेनमेंट ऑर्गनइजेशन ऑफ़ भगवत गीता की ओर से सूरसदन में दिव्य गीता सत्संग में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज अपने आध्यात्मिक व्याख्यान से शहर को अनुग्रहीत करेंगे। बुधवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित ग्वाल पैलेस होटल में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आमंत्रण-पत्र का विमोचन किया।
सरंक्षक स्वामी गुरुकृपानंद और गोपेश बाबा ने कहा कि दिव्य गीता सत्संग की तैयारियां उत्सव की तरह चल रही हैं। सूरसदन प्रेक्षागृह में 2 सितम्बर को दोपहर 3.30 से शाम 6.30 बजे तक स्वामी ज्ञानानंद महाराज घर-घर गीता पहुँचाने को दिव्य सत्संग करेंगे। जिसमे 'गीता का ज्ञान अपने जीवन में कैसे आत्मसात करें' विषय पर 45 मिनट का अपना व्याख्यान देंगे। गीता पढ़ो और पढ़ाओ गीता के अंतर्गत घर और प्रतिष्ठान के बाहर प्रवेश द्वार पर गीता के श्लोको को लिखा जाये और विद्यालय में प्रतिदिन प्रार्थना में श्लोको को शामिल किया जाये। गीता के श्लोको को स्मरण करने से लोगो के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
संयोजक मनोज गुप्ता ने बताया कि सत्संग में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है, पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बैठने का स्थान मिलेगा। व्यस्थित व्यवस्था के लिए तीन पंक्तियों को संतो, अतिथियों और मीडिया के लिए आरक्षित किया जायेगा। सत्संग में ज्ञानानंद महाराज की ओजस्वी वाणी से वक्तव्य को सुनने के लिए आगरा मण्डल के करीब 1400 लोगो के पहुंचने की उम्मीद है। इस अवसर पर सुरेश बिंदल, पीयूष श्रीवास्तव, डॉ. लाखन त्यागी, डॉ. सोनू दीक्षित, कौशल किशोर शर्मा, उर्मिला अग्रवाल, अगम गौतम, डॉ. राजेश शर्मा, आचार्य जितेंद्र मिश्र, प्रवीन भारद्वाज एडवोकेट, आलोक आर्य, अजय रंगीला, महेंद्र बाधवानी, अनंता दास, विनोद गार्गाचार्य, प्रदीप अग्रवाल, मानिक चंद, केशव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।