जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक
Gargachary Times
5 June 2026, 20:31
55 views
Mainpuri
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जूम वी.सी. के माध्यम से जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में आधार सम्बन्धी जानकारी करने पर सहायक प्रबन्धक, नामित प्रतिनिधि, यू.आई.डी.ए.आई. ने बताया कि जनपद की वर्ष-2026 की प्रोजेक्टेड जनसंख्या 22 लाख 77 हजार 972 के आधार पर जनपद का सेचुरेशन का 98 प्रतिशत है, जनपद में शून्य से 05 आयुवर्ग का आधार जनरेशन का 17 प्रतिशत तथा 18 आयु वर्ग मे ं95 प्रतिशत, 18 वर्ष और अधिक आयु वर्ग का पूर्णतः संतृप्त है, जनपद में कुल 128 किट क्रियाशील है। उन्होने बताया कि जनपद में शून्य से 05 आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन पर ध्यान केन्द्रित किये जाने की आवश्यकता है, जनपद मंे प्रत्येक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हेतु प्रत्येक विकास खण्ड में आधार मशीन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी है, जिनके माध्यम से 0 से 05 एवं 05 से 18 आयुवर्ग के बच्चो का आधार नामांकन, अपडेशन का कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी आई.पी.पी.बी. के समन्वय से कैम्प आयोजित करें, जिससे 0-5 आयु के वर्गांे का आच्छादन किया जा सकें, इण्डिया पोस्ट पेंमेन्ट बैक उ.प्र. रजिस्ट्रार को मो. आधार किट दिया गया है, उनके द्वारा बाल आधार बनाया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि लगभग 01 लाख 64 हजार 953 बच्चों की सूची जिनके आधार नही बने है, को एक सप्ताह में तैयार कर लें तद्नुसार जिन विकास खण्डों में ज्यादा लम्बित है, उनमंे कैम्प लगाकर उनके आधार कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करंें, सहायक प्रबन्धक, यू.आई.डी.ए.आई ने बताया कि जनपद में 0 से 05 एवं 05 से 18 एवं 18़ आयु वर्ग के व्यक्तियों का आधार नामांकन तथा सभी आयुवर्ग के व्यक्तियों का आधार अपडेट, बायोमैट्रिक अपडेट एवं अभिलेखों का अपडेट किये जाने का कार्य किया जा रहा है, वर्तमान में इण्डिया पोस्ट की मात्र 08 किट्स क्रियाशील है।
उन्होने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि विकास खण्डवार एम.बी.यू. लम्बित विद्यालयों यूडायस पोर्टल के अनुसार लम्बित संख्या (05 से 18 वर्ष) 34813 एवं 41118 अर्थात कुल 75931 बच्चांे के वायोमैट्रिक अपडेशन कराया जाना सुनिश्चित करें, यू.आई.डी.ए.आई. द्वारा जानकारी दी गयी कि सभी रजिस्ट्रार द्वारा 30 सितम्बर 2026 तक जनपद में सभी आयु वर्ग के लिये नये आधार रजिस्ट्रेशन निःशुल्क किये जायेगे, जनपद मे ं 05-07 बच्चो हेतु (आयु 07-15) एवं 15-17 आयु वर्ग के बच्चो के आधार में अनिवार्य संशोधन माह सितम्बर-2026 तक निःशुल्क किये जायगे, जन सांख्यिकीय (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल एवं लिग) बायोमैट्रिक अपडेशन के साथ अपडेशन का कुल शुल्क रू 75 निर्धारित है, अभिलेख अपडेशन यदि ऑनलाइन (माई आधार पोर्टल) के माध्यम से किया जाता है तो 14 जून 2026 तक निःशुल्क होगा, जिन निवासियो का आधार 10 वर्ष से ज्यादा पुराना है, उनके लिए आधार डाक्यूमेन्ट अपडेट के बारे मे जागरूक कराना है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रतिनिधि भारत विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण एवं समिति के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।