विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में वृक्षारोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाए पौधे
Gargachary Times
5 June 2026, 20:42
52 views
Firozabad
फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन फिरोजाबाद में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में किया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी लाइन/साइबर एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देने का संदेश दिया।