Loading...

विश्व पर्यावरण दिवस पर “5 पौधे माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

Gargachary Times 5 June 2026, 20:44 44 views
Firozabad
विश्व पर्यावरण दिवस पर “5 पौधे माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के “5 पौधे माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शाखा एनसीसी डबरई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री महेंद्र सिंह पवार, जिला जज एमएसीटी फिरोजाबाद का शाखा प्रबंधक श्री राजीव कुमार शर्मा एवं शाखा के स्टाफ द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज श्री महेंद्र सिंह पवार ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति पांच-पांच पौधे लगाए तो वह धरती माँ के संरक्षण के साथ-साथ अपनी माँ के प्रति भी प्रेम और सम्मान व्यक्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान शाखा प्रबंधक श्री राजीव कुमार शर्मा, श्री अनिल कुमार लेखपाल, श्री शुभम रावत क्षेत्राधिकारी, श्री राजीव कुमार, श्रीमती काजल गुप्ता एवं श्री हेमंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Follow Samachar24